सोमवार, 8 अगस्त 2011

डिफेंस मैकेनिज़्म है स्त्री की `लपेट '

4 टिप्पणियाँ

 डिफेंस मैकेनिज़्म है स्त्री की `लपेट '  
- कविता वाचक्नवी


गत दिनों एक संवाद में मैंने लिखा कि 

जहाँ स्त्री को जितना लपेट के लपेटे में रखा जाता है, वहाँ वहाँ प्रमाणित होता है कि उस सभ्यता-समाज के पुरुष अधिक चरित्रहीन, अविश्वसनीय और व्यभिचारी हैं ।

वस्तुतः `लपेट ' स्त्री का डिफेंस मैकेनिज़्म है।

इसे जब अपनी प्रोफाईल पर परिचर्चा के लिए डाला तो एक बहुत ही महत्वपूर्ण संवाद रूपाकार ले पाया जिसमें लगभग 175 लोगों ने भाग लिया।  उसी परिचर्चा का अविकल पाठ स्त्रीविमर्श के पाठकों के लिए यहाँ प्रस्तुत है - 




जहाँ स्त्री को जितना लपेट के लपेटे में रखा जाता है, वहाँ वहाँ प्रमाणित होता है कि उस सभ्यता-समाज के पुरुष अधिक चरित्रहीन, अविश्वसनीय और व्यभिचारी हैं ।

वस्तुतः `लपेट ' स्त्री का डिफेंस मैकेनिज़्म है।
Privacy:
 ·  · 



    • Sd Sharma esa nahin hai dr kavita darasal opposite sex ke prati akarshan ek swabhavik prakriya hai , isliye agar istri ko chayiye ki wo jo marzi pehne jaise marzi pehne magar kuch esa nqa pehne ki vipreet sex uske prati akarshit ho jaye wo bhi galat bhawnaon ke saath ,balki yadi purush akarshit ho bhi to man main ek swasth bhawna ke saath (waise istri shingaar kyonkarti hai kya kabhi aapne socha hai , uski kya bhawnayen hotihain uske shingaar ke prati ,ye uska shingaar karne ka dhang bata deta hai ki wo kya cheti hai ) kuch bura lage to kshama cheta hoon
      Tuesday at 14:57 ·  ·  2 people


    • Prabhakar Sharma लेकिन जब उच्च शिक्षित पुरुष भी महिलाओँ के साथ अभद्रता करते पाये जाते हैँ तो लगता है कि हमारी शिक्षा हमेँ चरित्रवान नहीँ बनाती है
      Tuesday at 14:58 ·  ·  2 people


    • Anant Alok मैडम जी आपने बिलकुल सही फ़रमाया |
      Tuesday at 15:06 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी जी, सही कहा Prabhakar Sharma जी, वह इसलिए नहीं बनाती क्योंकि शिक्षा कोरा उपदेश हो गई है बजाय कि आचरण।

       आचरण वाली शिक्षा प्रयोग में होती तो बात बनती; वरना इस कथित शिक्षा से भला क्या होने वाला है ?
      Tuesday at 15:21 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी Sd Sharma जी, आकर्षण के नाम पर ये केवल थोथे और भोथरे तर्क हैं। 

      1 - आकर्षण होने पर क्या हम आकर्षित करने वाले तत्व को नष्ट करते हैं अथवा उसका बचाव ?
      Tuesday at 15:23 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎2 - क्या लिपटी लिपटाई और सौ पर्दों में ढकी स्त्रियॉं के साथ अनाचार नहीं होता ?
      Tuesday at 15:23 ·  ·  2 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎3 - पूंजीवादी देशों में कोई उत्तेजक से उत्तेजक स्त्री पर राह चलते, अकेले में, अंधेरे में भी लोलुप दृष्टि तक नहीं डालता। (इक्का दुक्का उदाहरण छोड़ दिए जाएँ तो )
      Tuesday at 15:25 ·  ·  2 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी वस्तुतः सिद्ध यह होता है कि जिनके अवचेतन में जो भरा होता है , बस वही अवसर मिलने पर प्रकट होता है । जिनके अवचेतन में ऐसा करकट नहीं भरा वे अवसर पा कर भी निर्वैर हैं।... तो मूल अंतर व्यक्ति की अपनी मानसिकता का है।
      Tuesday at 15:26 ·  ·  2 people


    • Nshah Hemnidhii Lapeti gayi stree ke saath ye atyachar nahi to aur kya hai,
      Tuesday at 15:28 ·  ·  1 person


    • Gurbinder Punn Women are not going to achieve equality with the right to bear their breasts in public.

      That would only make them party to their own objectification. 
      True equality will be had only when women don't need to display themselves to get attention and won't need to defend their decision to keep their bodies to themselves.
      Tuesday at 15:28 ·  ·  3 people


    • Priya Sharma Sharma Yeh wisay eisa he jisper mujahay nahi lagta bahas kee jarurat hai. Es visaya per kutark he kutark milangay kewal. Hum ladko ko dos aur ladkay hamay bus eske aagay koi pariwartan nahi honay wala.
      Tuesday at 15:30 ·  ·  2 people


    • Prabhakar Sharma लेकिन पोर्न और ब्लू फिल्मेँ तो सबसे अधिक U.S.A. और यूरोप मेँ ही बनती हैँ मुझे समझ मेँ नहीँ आता कि वहाँ के पुरुष चरित्रवान कैसे हो सकते हैँ? सबसे जरुरी है कि स्त्री आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हो और यही यूरोप और अमेरिका के विकास का राज है
      Tuesday at 15:38 ·  ·  4 people


    • Shivendra Khampariya बात सही है लेकिन आँखों की पर्देदारी न हो तो ये लपेट भी नहीं चलता नारी मर्यादा आँखों से ज्यादा असरकारक होती है
      Tuesday at 16:09 ·  ·  1 person


    • Priya Dubey डॉ. कविता वाचक्नवी मेंम आप बिलकुल सही कह रही हैं.. जितने ऐसे देस हैं जहा स्त्रियों को जितना जादा प्रतिबंधों मे ढककर रखा जाता है वहा पर उन्हें जादा लोलुप द्रष्टि से देखा जाता है और अवसर मिलने पर बदतमीजी भी सबसे जादा होती है.. पुरुष और स्त्री का एकदूसरे के लिए स्वाभाविक आकर्षण होता है .. हम सभी अछे से रहना पसंद करते हैं हर व्यक्ति चाहता है की वो आकर्षक लगे .. लकिन जैसा कुछ लोग कहते हैं की महिलाये पुरुष को आकर्षित करने के लिए सजती हैं तो उन्हें मनोविज्ञान पढना चाहिए. रही बात बुरी द्रष्टि रखने वालों की तो उसके लिए लड़कियां जिम्मेदार नहीं हैं ऐसे लोग मनोरोगी होते हैं जिन्हें अपना इलाज कराना चाहिए ..आप अक्सर infants के साथ हुए शोषण के बारे मे सुनत है वहा तो कपडे जिम्मेदार नहीं हैं ..
      Tuesday at 16:09 ·  ·  7 people


    • Irene Rattan कविता जी, मेरा मानना यह है कि जहां पर भी स्त्री एवं पुरुष को बचपन से ही एक दूसरे का आदर करना सिखाया जाता है, वहां ये समस्या नहीं आती. जिस घर में माँ को इज्ज़त मिलती हो, और उसे भी "विकल्प" दिए जाते हों, वहां ना तो स्त्री नाजायज़ फ़ायेदे उठाती है, और ना ही पुरुष उसके किसी भी विकल्प को नाजायज़ क़रार देता है. सभी अपनी-अपनी, एवं एक-दूसरे की लक्ष्मण-रेखाओं का आदर करते हैं, अगर सब अपनी-अपनी नज़र में शर्म रक्खें तो.....मेरे ख़्याल से यह एक utopian विचार है. परन्तु है तो !
      Tuesday at 16:11 ·  ·  10 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎@ प्रभाकर शर्मा जी, चरित्र का अर्थ `काम' तक सीमित नहीं होता। जब यह समझ जाएँगे उस दिन इसका अभिप्राय स्पष्ट हो जाएगा। जहाँ ऐसी फिल्में बनती हैं , वहाँ क्या स्त्री के साथ आक्रामक संबंध बनाए जाते हैं? कितने प्रतिशत ?
      Tuesday at 16:24 ·  ·  2 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी रही डिफेंस मैकेनिज़्म की बात ; तो यदि स्त्री स्वयं लपेट में छिपती है तो यह उसका मैकेनिज़्म है, यदि पुरुष अथवा कथित समाज के दबाव में ऐसा करती है तो यह समाज और पुरुष का मैकेनिज़्म है और तीसरी स्थिति है कि वह स्वेच्छा से करती प्रतीत होती है किन्तु वास्तव में कंडीशन्ड हो चुकी होती है, यह भी पुरुष का मैकेनिज़्म है।
      Tuesday at 16:27 ·  ·  3 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎@ गुरबिंदर पुन्न जी, हद्द है, आप जैसा बुजुर्गवार इतना भी नहीं समझ सके कि लपेट में लिपटे रहने और वक्ष लटकाए डोलने के बीच कोई नारी की अस्मिता जैसी चीज भी होती है।
      Tuesday at 16:29 ·  ·  1 person


    • Bikash Lakai Khadka i do agree 100%.....
      Tuesday at 16:30 · 


    • Ashok Singh पुरुष का मेकनिज़्म, ऐसा जरूरी नहीं है। हमारे देश का कानून स्त्री को सर से पैर तक कपड़े लपेट कर रहने को विवश नहीं करता है। ये पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक परम्पराएँ है, जिनको पुरुष भले ही अगवा हो कर निर्धारिण करता हो, लेकिन स्त्रियाँ ही दूसरी स्त्रियों या आने वाली पीढ़ियों को इस परंपरा के अंदर रहने को विवश कर देती है।
      Tuesday at 16:33 ·  ·  2 people


    • Rohit Bhushan नारी से ही रचना है, श्रृंगार है, जीवन में रस है... उसका दम घोंट कर समाज आखिर क्या पा लेता है ?
      Tuesday at 16:35 ·  ·  2 people


    • Mithilesh Dhar Dubey aur jahan naree ardh nagn kapde me ghumati hai ya koshish karti hain use kya kaha jaye??????????????
      Tuesday at 16:44 · 


    • Anita Kapoor aadmi bhi khuub ardh nagan ghmte hai...unhe kaya kaha jaye....
      Tuesday at 16:48 · 


    • Anita Kapoor APNI SOCH BADLE.....YAHI UPPAR DR. kavita kahna chah rahi hai
      Tuesday at 16:48 ·  ·  3 people


    • Rajeev Tiwari nar ki keerti - dhvja us din kat gai desh me jar se , nari ne sur ko tera jis din nirash ho nar se .
      Tuesday at 16:59 · 


    • Leena Malhotra Rao soch badlne me to sadiyan lagengi isliye dande ka raajya banaana padega. yadi is apraadh ke liye kathoor dand nirdharit kiye jaaye aur unka anupalan kiya jaaye to striyon ki surksha ka intzaam ho sakta hai. aur ek saundary ke prati nirdhark tatv hota hai "feel good" jo swayam ke liye hota hai in lolup drishtiyon ke liye nhi ...
      Tuesday at 17:03 ·  ·  2 people


    • Priya Sharma Sharma Wah raykiya topic hay yadi estree ko 500 mt jana ho to bus may seat chahiye. Koi dum niklta bujurg bhi aa jaye to bachaee ko uthna gawara nahi. kinyokee seat to hum jasee nariyon ka janm sidh adikar hay. janha etnay bhi sanskar na ho wanha baki sanskaro kee baat to bilkul biemani hay..Main to es visaya ko kewal bakwas kay alawa kuch nahi kah saktee. Dohra mapdund kewal
      Tuesday at 17:05 · 


    • Rajendra Nath Tripathi जल्दबाज़ी में रखा गया विचार!अपनी हदें निर्धारित करने का अधिकार, एक व्यक्ति होने के नाते खुद स्त्री को है।पुरुष-समाज को इसमें दख़ल नहीं करना चाहिए।रही चरित्र और व्यभिचार की बात, तो ये संश्लिष्ट प्रत्यय वृहत्तर परिप्रेक्ष्य में देखे जाने की माँग करते हैं।कविता जी को इन पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।लपेटों से चरित्र नहीं तय होता, ये अन्दर की बातें हैं!
      Tuesday at 17:09 ·  ·  2 people


    • Mithilesh Dhar Dubey वस्तुतः `लपेट ' स्त्री का डिफेंस मैकेनिज़्म है........... kavita ji pranam. Agar ye sach hai jo mahilaye nagta ka Bhonda pradrashn karti hai aajadi ke nam par ese kya kaha jayega ??/
      Tuesday at 17:15 · 


    • Mithilesh Dhar Dubey Rajendra ji se sahmat
      Tuesday at 17:17 · 


    • Shivendra Khampariya बहुत अच्छी बहस छेढ़ी है कविताजी आपने इस बात पर एक मुकम्मल तहरीर दूंगा 

      हर हंसी चीज पर दुनिया की नजर होती है 
      जिंदगी फूलों की काँटों पर बसर होती है
      Tuesday at 17:39 ·  ·  1 person


    • Shivendra Khampariya बहुत अच्छी बहस छेढ़ी है कविताजी आपने इस बात पर एक मुकम्मल तहरीर दूंगा 

      हर हंसी चीज पर दुनिया की नजर होती है 
      जिंदगी फूलों की काँटों पर बसर होती है
      Tuesday at 17:42 · 


    • Sundar Srijak ‎"लपेट" रहित समाज की परिकल्पना वस्तुत: महान पर भावुक निर्णय हो सकता है...मेरे विचार से भारतीय समाज में कभी "जूलि" कभी "सिलसिला" कभी "फ़ायर" ,कभी "कामसूत्र" और "नि:शब्द " जैसे फिल्मों के बहाने कुछ नारी. काम और पुरुष तीनों की मर्यादाएँ लांघने की कोशिश की गई .....स्त्री को आदिम रूप में देखकर पुरुष का संयमित रहने की अपेक्षा करना-एक जानवर को अनुशासित कर पुरुष बनाना है जो कि ...नृविज्ञान और जैविक प्रक्रिया के सम्बन्धों को झूठलाना ही है .....क्या एक माँ अपने बेटी को "लपेट" से मुक्त करके "खुलेपन" वाले परिधान में पिता या भाई के सामने भेज सकती है?....यह जानते हुए भी कि तीनों के आपसी संबंध क्या है???क्या चरित्र की एकमात्र कसौटी "स्त्री के प्रति कामजनित उद्गार" ही है? जब पुरुष अपने स्वाभाविक परिधानों से अलग स्त्री के परिधान पहनते है तो उनके लिए "किन्नर" शब्द गढ़े गए है पर जहां बौद्धिक और आर्थिक रूप से मुक्त नारी पुरुषों के वस्त्र पहने तो बराबरी का मामला आ जाता है....और इनके लपेट रहित परिधानों के कारण किसी भी तरह की दुर्घटना घटे तो पूरे पुरुष समाज को चरित्रहीन की उपाधि और slut walk होने शुरू हो जाते है.....| हमारे समाज में पाश्चात्य देशों की तरह सेक्स से संबन्धित विभिन्न प्रस्ताव है...क्या हम सब सहमत है॥उन प्रस्तावों से....सारे आदर्श बाहर ही क्यूँ बंद कमरे में भी क्यूँ नहीं......"supply and demand" का विरोध सभी क्यूँ नहीं करते हम ?........कोई न कोई दाyरा तो होनी चाहिए.........क्षमा चाहता हूँ ,छोटी मुँह छोटी बात होने की संभावना है क्यूंकि ऐसे मुद्दों पर बोलना खतरे से खाली नहीं.....बस एक ही सवाल- जो लोग "लपेट" के खिलाफ है वो"खुलेपन" के खिलाफ नहीं है?...
      Tuesday at 18:12 ·  ·  1 person


    • Satyendra Singh Hamare padosi deso se ham kafi behtar. Haware yaha kisi nari ko taslima nasrin ki fatwa ka sikar nahi. Hamare desh ka kanun unhe apne vicharon ki abhibyakti ki azadi deta hai. Rahi bat purus samaj ki to

      sabhi purush nari ka samman karte hai, is par sandeh hai. Lekin desh duniyan k sabhi purush byabhichari, charitrahin hain, aisa bhi to nahi hai. rani durgawati, jhansi ki rani mather teresa to hamare aadarsh hain. Jagat janani. Hamari janani bhi to ek nari. Unka anadar ham kaise kr sakte hain.
      Tuesday at 18:35 · 


    • Girish Sharma Dr SAAB -- MERE VICHAR SE ISTRI KE HAR IK ROUP KA ADDAR AUR SAMMAN KARNA CHAHIE
      Tuesday at 18:43 ·  ·  1 person


    • Neha Arora very very true......!!!
      Tuesday at 19:26 · 


    • Siddhartha Jain Akot जब कोई इन्सान नहीं चाहे कोई व्यभिचारी नहीं हो सकता फिर भी एसा हे तो इसे रोकना होगा अब काफी फर्क हे ये बाते पुराने जमाने की हे अब भी एसा हे तो महिलाओ को भी प्रयास करना होगा में सहमत हु
      Tuesday at 19:30 · 


    • Sheeba Aslam Fehmi Ekdum agree! lekin thoda-bahot kapda to tan par chahiye hi.
      Tuesday at 20:03 ·  ·  1 person


    • Satya Mishra ye kaise aur kis aadhar pe pata chalta hai kee uss samaz ki उस सभ्यता-समाज के पुरुष अधिक चरित्रहीन, अविश्वसनीय और व्यभिचारी हैं ।
      Tuesday at 21:08 · 







    • rape statistics country;australia total crimes per capita. Country comparison of Rapes (per capita) (Crime)

      Tuesday at 21:15 ·  · 


    • Shambhu Nath Pandey 
      wah ye kaisa lanchhan ? iske biprit agar kaha jay ki jahan nibastra rahte hain ve log adhik charitravan hote hain........... kyon ki ek glass me aadha pani bhara huaa hai > to kuchhlog kahenge aadha glass bhara huaa hai, aur kuchh log kahenge aadha glass khali hai , ...... TO AAP LOGON NE KYA FAISLA KIYE ? KAL SE MAHILAYEN BASTRA NAHI PAHANTI HAI TO PURUSH LOG CHARITRAVAN, VISWASI aur BYABHICHARI NAHI HONGE , yahi thik rahega , lekin samaj ke jo kutte hain un se bachana aapka apna kaam hoga , Aaj ke din me bhi aandaman aur nikobar dweep me aadiwasi log nange rahte hain , kyon ki unke pas abhi bhi sabhyata ki kiran nahi pahunchi hai .........
      Tuesday at 21:16 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎@ अशोक सिंह, वे क्यों ऐसा करती हैं, इसकी तहा में जाने के लिए समाज-मनोविज्ञान पढ़ना होगा, इतने आराम से निष्कर्ष निकालने और स्टेटमेंट देने से काम नहीं सधता।
      Yesterday at 00:19 · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी अनूप मिश्रा जी, यह प्रमाणित हो चुका है कि ऐसे डाटा भारत और एशिया/अफ्रीका व अरब देशों के संदर्भ में  एकदम महत्वहीन हैं, क्योंकि हमारे यहाँ इनका कोई रेकर्ड ही नहीं बनता; जितना बनता है वह वास्तविकता से कोसों दूर। वास्तविकता के कुल 10 प्रतिशत केस भी दायर नहीं होते। इसलिए हमें इतराने और खुशफहमी पालने में नहीं पड़ना चाहिए।
      Yesterday at 00:23 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      अजीब बात यह है कि जब स्त्री को उसके सामान्य मानवीय अधिकार दिलाने और खुली प्राणवायु में मानुषी की तरह सांस लेने की बात उठती है तो लोग जानबूझ कर व खींच खाँच कर इसे स्वछंदता और यौनमुक्ति का रूप दे देते हैं क्योंकि वैसा करके स्त्री को बंद रखने का अधिकार जो मिल जाता है! क्या इतनी बात समझने के लिए भी किसी डॉक्टर के इलाज की आवश्यकता होती है कि पर्दों और लपेटों से मुक्त करने का अभिप्राय ग्रुप सेक्स की स्वछ्न्दता देना नहीं होता। असल में आम पितृसत्तात्मक पुरुष स्त्री को भी वैसा और उतना ही समझता है, जैसा और जितना वह स्वयं होता है। अपनी काम कुंठाओं के चलते वह यहीं तक समझ पाता है कि स्त्री को पर्दों में बंद रखने से आजादी मिल गई तो पुरुषों से अपेक्षा और उम्मीद (अधिक चरित्रवान होने की) बढ़ जाएगी, जिसे वह संभव नहीं देखता।
      Yesterday at 00:32 ·  ·  5 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी सबसे अच्छी प्रतिक्रिया और सलाह Irene Rattan की टिप्पणी से आई है।

       जिन्हें स्त्री से किसी भी प्रकार के भय लगते हैं उन्हें समझ जाना चाहिए कि जिस समाज में स्त्री को सम्मान और समान अधिकार नहीं मिलते वहीं स्त्री की मानसिकता उस समाज/परिवार से बदला लेने की निर्मित होती चली जाती है, अवसर मिलते ही और समर्थ होते ही वह भी बदले लेती है फिर।
      Yesterday at 00:37 ·  ·  3 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      भारतीय संस्कृति के नाम पर मध्यकालीन अंधविश्वासों, मूढ़ताओं और तत्कालीन विवशताओं को सही और प्रामाणिक करार देना अत्यंत हास्यास्पद है। 



      आक्रांताओं से बचने के लिए अपनाया गया पर्दा आक्रांताओं से पूर्व भारत के इतिहास और संस्कृति में कभी नहीं था। 
      आक्रांताओं से बचने के लिए अपनाया गया था, इसीलिए वह डिफेंस मैकेनिज़्म का हिस्सा था; यहीं से बात प्रारम्भ हुई थी। कोई माई का लाल मध्ययुगीन भारत से पूर्व के इतिहास से स्त्री के पर्दे के कारागर का वास्तविक प्रमाण नहीं दिखा सकता। तो क्या मध्यकाल से पूर्व की सब स्त्रियाँ व्यभिचारिणी थीं ? `लपेटों' की तरफदारी करने वाले यह भूल जाते हैं कि वे होते कौन हैं अधिकार देने या न देने वाले !

      Yesterday at 00:49 ·  ·  5 people


    • Gurnam Singh Shergill and Albar Allahabadi kaa aur hi vichaar hai- beprdah nazar aayee kall jo chand biwiaaN, Akbar zamin meiN ghairt e kaumi se garh gaya, poochha ke jo aap kaa pardah thaa kya hua, kehne lagiN ki akal pe mardoN ke parh gaya-
      Yesterday at 01:11 ·  ·  3 people


    • Gurnam Singh Shergill Dr SahibaN-you are right and here life style in Canada vouch for your version. No akarshan or anything like that. Woman work as men work and no domination of men or woman upon each other and alas this could be adopted in India. 100 years more slightly less-we are bad.
      Yesterday at 01:16 ·  ·  1 person


    • Maitreyi Nachuri 
      Kavitha Ji, is it surprising that every Indian woman who responded to your statement got your point and almost every Indian male missed it? I really identify with your statement where you talk about societies that " let women breathe" I amconservative but still I was very conscious in India of constant scrutiny, as a girl and as a grown up. I could not move or think without being conscious of an invisible code /standard which let men gawk at me while it was my burden that I personify the so-called Bharatiya (so filmi) sanskriti at its highest. I have heard from my american friends that women do suffer the objectification in the west too but I found I have the space here to just be. The writings of Volga, a famous telugu writer really helped me to sort my feelings in this regard. The west with its respect for the individual's dignity is so much more Bharatiya than India.
      Yesterday at 03:13 ·  ·  4 people


    • Maitreyi Nachuri I also saw in my village near Hyderabad, women who work on the farms are less covered and more assertive than many well-to-do and educated women.
      Yesterday at 03:19 ·  ·  2 people


    • Prabhakar Sharma फेसबुक पर तो कुछ समान विचार के लोग मिल भी जाते हैँ पर यहाँ जौनपुर मेँ तो हाल ये है कि बस उटपटाँग फिल्मेँ ही चलती हैँ भूले-भटके कोई मुद्दा वाली गंभीर फिल्म लग गयी तो दूसरे दिन ही उतर जायेगी पूरे शहर मेँ एक भी अच्छी सी0डी0लाइब्रेरी नहीँ है कि किराये पर अच्छी फिल्म लाकर देख सको, पूरा बाजार पाइरेटेड सी डी से भरा पड़ा है
      Yesterday at 03:21 ·  ·  1 person


    • Prabhakar Sharma फेसबुक पर तो कुछ समान विचार के लोग मिल भी जाते हैँ पर यहाँ जौनपुर मेँ तो हाल ये है कि बस उटपटाँग फिल्मेँ ही चलती हैँ भूले-भटके कोई मुद्दा वाली गंभीर फिल्म लग गयी तो दूसरे दिन ही उतर जायेगी पूरे शहर मेँ एक भी अच्छी सी0डी0लाइब्रेरी नहीँ है कि किराये पर अच्छी फिल्म लाकर देख सको, पूरा बाजार पाइरेटेड सी डी से भरा पड़ा है
      Yesterday at 03:22 ·  ·  1 person


    • Maitreyi Nachuri 
      ‎@ Sundar Srijak Ji, जब पुरुष अपने स्वाभाविक परिधानों से अलग स्त्री के परिधान पहनते है तो उनके लिए "किन्नर" शब्द गढ़े गए है पर जहां बौद्धिक और आर्थिक रूप से मुक्त नारी पुरुषों के वस्त्र पहने तो बराबरी का मामला आ जाता है.. Aap kya yeh kah rahen hain ki jo mahilayein purushon ke samaan vastr pehnti hain woh barabari ko/mukt vichaaron ko saabit karne ke liye aisa karti hain? Vastutah saree aur chunni sambhalte sambhalte na koi naari kheton mein kaam kar sakti hain na hi aaj ke shehron ke traffic mein bach sakti hain. Pitruswamik sanskriti mein jitnaa naari ko lapeton mein, gehnon mein bandh kar ke rakha gaya ho wah uske swami ke utne hi unnat sthaan ko darshatha hai. Jo jitne paise wala ho woh apne paise ko apne stree ke sajdhaj main aur us sajdhaj ke parde mein dikha sakta hai. Lekin wah saji dhaji stree utni hi bekaar bhi hoti hai. "Chudiyaan pehnkar baitho" yah stree ka laachaar sthaan hai zindagi mein -jab tak yah baat hamare samaj ke mastishk main baitha hua hai, tab talk aap yeh samajh nahi paayenge ki hum mard banne ke shaukeen nahi, insaan banne mein lage hue hain.
      Yesterday at 04:09 ·  ·  3 people


    • Sudhakar Ashawadi Sharma shaq ki kenchi ke falke yadi aapas me hi chal jate hai , such kahata hoo viswaso ke chandan van bhi jal jate hai, Lapet bhi isi se prabhavit ek satya hai. Jise swayam par viswas nahi vah bhala kisi aur par viswas kaise kar sakta hai ?
      Yesterday at 05:10 ·  ·  1 person


    • Sudhakar Adeeb स्त्री को आवरण में रखना पुरुष मानसिकता के कुंठाग्रस्त होने का ही परिचायक है । निसंदेह उन्मुक्तता का अर्थ नग्न निरावरणता नहीं , पर समाज मे स्त्री-पुरुष के सह अस्तित्व के साथ ही उनके समान अधिकारों की हिमायत अवश्य है । हमें यह तय करना होगा कि हम आधुनिक समाज में रह रहे हैं कि अभी भी प्राचीन बर्बर समाज के प्रतिनिधि हैं ।
      Yesterday at 06:53 ·  ·  2 people


    • Sat Pal Khayaal 
      India me logon ko qanoon ka khauf nahin hai aur yeh mawaali logon ka to police ke saath choli-daaman ka saath hai to yih log jo chahte hain karte hain, education naam ki to cheez koi hai nahi, doosri countries me log zyada civilised hain aur wahan yeh relationship Hawa nahi hai..I was in thailand and when I went to Pataya beach to mujhe sharm aa gayi kyonki mai pant-kameez tight karke gaya tha, lekin india me jitna lapet hai utna hi... hai to kya kahen ..its tediuos topic
      Yesterday at 07:50 ·  ·  1 person


    • Upendra Pandey डा. साहब आपने बहुत सही फरमाया है।
      Yesterday at 08:22 ·  ·  1 person


    • Anand Mohansrivastava bilkul sahi baat hai
      Yesterday at 08:52 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      Maitreyi Nachuri जी ने एकदम सटीक बात लिखी है,Sundar Srijak जी का समाधान हो गया होगा। विदेश की बात जाने भी दें तब भी उत्तर भारत वालों को दक्षिण भारत जाकर व रहकर गंभीरता से देखना चाहिए; विशेषकर पुणे जैसे सुसभ्य नगरों को, जहाँ महिलाएँ आत्मसम्मान व निर्द्वंद्व भाव से खुले रूप में रहती हैं। किसी लपेट के बंधन में कदापि नहीं; और न ही उनसे छेड़छाड़ की घटनाएँ उस तरह होती हैं जैसे उत्तर भारत में। बसों में उनके लिए कोई अलग दरवाजा और कोई अलग प्रावधान नहीं होता, वे सब के साथ सामान्य व्यक्ति की भांति रहती हैं किन्तु तब भी कोई भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उनसे खिलवाड़ नहीं करता।



       यहाँ योरोप, कैनेडा और अमेरिका आदि में तो लगभग प्रत्येक स्त्री बिना `लपेटों' के होती है, बल्कि नेकर, शर्ट, जींस, आदि में;  किन्तु कोई आँख उठाकर भी लोलुप दृष्टि से नहीं देखता। लंदन के उन उन भागों में जाना हमारे जैसी (एशियन और बड़ी वय की ) महिलाओं तक के लिए असहज होता है जहाँ जहाँ दक्षिण एशिया आदि के लोग रहते हैं। छिछोरेपन और निगल लेने वाली निगाहों के साथ वे किसी भी स्त्री का चलना, ट्रेन या बस में बैठना तक दूभर कर के उसे असहज बना देते हैं। वस्तुत: इसी से और ऐसी नीयत वालों से अपने बचाव के लिए स्त्री पर पारिवारिक सामाजिक दबाव आने के कारण उसे अपने को पर्दों में बंद करना पड़ा।
      Yesterday at 09:43 ·  ·  2 people


    • Veerbhdra Singh Bundela fir apka najriya kiya kahat hai .......isko kis tarike se dekha jana chiye ????
      Yesterday at 10:01 · 


    • Sundar Srijak 
      डॉ. कविता वाचक्नवी...तर्क सही है पर प्रासंगिक नहीं...मेरा सवाल था -जो लोग "लपेट" के खिलाफ है वो"खुलेपन" के खिलाफ नहीं है?...रही बात मैत्रयी जी उन्होने बस भारतीय परिधानों और पाश्चात्य परिधानों की तुलनात्मक गुणावगुण ही बतलाए है........उत्तर भारत में शादी विवाह की जो परंपरा ही...और साउथ में (आंध्र प्रदेश की बात मै जानता हूँ) बहू विवाह और स्वतंत्र संबंधो का जो चलन है उत्तर भारत अभी तक उसे उस रूप में नहीं अपना सका हाओ तो क्या गलत किया है.....साउथ के फिल्मों में नायिकाओं को जितना प्रेम प्रसंग में जितना बोल्ड दिखाया जाता है...वह साउथ में नहीं....कोई कुछ भी पहने "लपेटकर /खुलापन लिए " सुविधा के नाम पर नुमाइश क्या उचित है....आप आदिम प्रवृति की ओर लौटना चाहते है तो ठीक है.....मुद्दा फिर वही है क्या परिधानों की जरूरत मौसम या प्रकृति से बचना ही है या कुछ और भी.....आखिर कपड़ों की जरूरत क्यों पड़ी थी.....कुछ अपवादों के आड़ में पुरुष समाज पर लांछन लगाना बहुत आसान है पर शहरों में बढ़ती "बंद कमरों में होने वाली अनाचार "की रिपोर्टिंग भी ध्यान रखे जाने चाहिए ....अगर कोई किसी के बाथरूम में घुस जाए तो नि:सनदेह गलती घुसने वाले की मानी जाएगी पर अगर कोई आपत्ति जनक स्थिति में बाथरूम के बाहर खुद आ जाए तो किसकी गलती मानी जानी चाहिए....परिस्थिति के अनुसार सही गलत हो जाता है....सार्वजिंक स्थल पर भी या मानी होना चाहिए....विदेशों के कामजनित अनाचारों के कुप्रभाव पर बहस के लिए समय बहुत कम पd जाएगी....
      Yesterday at 10:11 ·  ·  1 person


    • Nutan Gairola या ये लपेट खुद पुरुष का डिफेन्स मैकेनिज्मतो नहीं है - कही उनकी तरह का व्यवहार समाज के अन्य पुरुष उनके घर की महिलाओं के साथ ना करे ..तो लपेट लो घर की स्त्री को...
      Yesterday at 10:24 ·  ·  3 people


    • Sundar Srijak खुलेपन का व्यवहार घर के सभी सदस्यों के साथ भी लागू होता है क्या? या सिर्फ बाहरी लोगों के लिए यह विरोध....?कोई क्यूँ बताए कि महिलाएं क्या पहनेगी....महिलाएँ अपने सामाजिक और सांस्कृतिक बोध से यह तय करे कि क्या उचित है...उन्हे जबतक कोई बताना नहीं छोड़ेगा तबतक वो पुरुष सत्ता का विरोध दर्ज करने के लिए कुछ भी पहनेगी और slut walk तक करेगी !!!
      Yesterday at 10:30 · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी समझ नहीं आता कि लोगों को पर्दे से मुक्ति का अर्थ यौन मुक्ति के रूप में लेने में क्या लाभ मिलता है !
      Yesterday at 10:34 ·  ·  5 people


    • Sundar Srijak ‎"कोई क्यूँ बताए कि महिलाएं क्या पहनेगी....महिलाएँ अपने सामाजिक और सांस्कृतिक बोध से यह तय करे कि क्या उचित है.."
      Yesterday at 10:37 ·  ·  1 person


    • Sat Pal Khayaal 
      koii ek waqt tha jab log aurat ke pair ka angootha dekhkar romachit ho jaate the,kyonki baaki sab kuch parde me hota tha..ab waqt badal gaya hai , lekin india me kai jagah ab bhi log 100 saal peeche jeete hain aur Metro cities me 100 saal aage bhi hain, jiski gawah yih rave parties hain,.. actually cloth doesnt matter, your characte matters, your attitude matters and as kavita ji said -समझ नहीं आता कि लोगों को पर्दे से मुक्ति का अर्थ यौन मुक्ति के रूप में लेने में क्या लाभ मिलता है ..sahi hai..just be simple and adjust to ur enviorment
      Yesterday at 11:03 ·  ·  1 person

    • डॉ. कविता वाचक्नवी ‎"स्त्री के वस्त्र नहीं अपितु व्यक्ति का अपना चरित्र तय करता है कि वह कैसा आचरण करता है" के तथ्य का उभर कर आना महत्वपूर्ण है। यही वह स्टार्टिंग प्वायंट है, जहाँ से स्त्री के मानुषी होने की यात्रा प्रारम्भ हो सकती है।
      Yesterday at 11:11 ·  ·  2 people


    • Gurnam Singh Shergill 
      Dr.Sahiba aapne yeh kaisa vishe chuna ki band hone kaa nam he nahiN leta. Naganta-hamare yahaN Canada meiN pehraava aisa hai kee sabhi (punjabi yaa doosre Indian ko chhod ke) meiN naganta hai par kisi ko koi attraction nahiN jabke Bharat meiN Saarhi blouse v kaafi hadd takk open dress hai aur majority ke hai phir bhi log aakrshan dhoondtey haiN. Aurt kaa bazaar se guzrna mushkil ho jaata hai. So aap ke samasya youN ke teuN bani huee hai-kuchh accha samadhan saamne nahiN aaya
      Yesterday at 11:55 ·  ·  1 person


    • Yesterday at 12:04 · 


    • Gurnam Singh Shergill par itne barhe vidwaaN Tulsi dass jee ne kya likh dia "Dhor ganwaar shudar pashu Naari, ye sb tadan ke adhikaari"
      Yesterday at 12:18 ·  ·  1 person


    • Sanjay Bengani ताले वहीं जरूरी होते हैं जहाँ चोर होते है.
      Yesterday at 12:31 ·  ·  1 person


    • Mohinder Kumar वस्तु विशेष की अधिकता या कमी ही ...व्यभिचार या सज्जनता का कारण
      Yesterday at 13:37 · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी यदि यह सिद्धान्त सम्पूर्ण होता तो सारे मालामाल लोग काले धंधे करना बंद कर देते । वस्तुत: मुख्य चीज होते हैं व्यक्ति के संस्कार।
      Yesterday at 15:10 ·  ·  1 person


    • Rajendra Nath Tripathi 
      वस्त्र का आविर्भाव सभ्यता का आविर्भाव था!स्वाभाविक लज्जा-बोध के बाद इसे अपनाया गया था।स्त्री-पुरुष के बीच स्वाभाविक आकर्षण होता है।इस आकर्षण में वस्त्रों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।‘नग्नता’ और ‘लपेट’ दोनों ही इस सहज स्थिति के विरुद्ध पड़ते हैं(एक दूसरे के बराबर ही खतरनाक!)।स्त्री को पुरुष की रुग्ण मानसिकता ने ‘व्यक्ति’ से ‘वस्तु’ बनाया। और तभी से पुरुष-समाज उसे अपनी मर्ज़ी से लपेटता और नंगा करता है!कभी बलपूर्वक और कभी छलपूर्वक!नारी-मुक्ति का अर्थ है-उसका ‘वस्तु’ से ‘व्यक्ति’ होना! और ‘यौन-मुक्ति’ का अर्थ खुला व्यभिचार नहीं होता।बल्कि यह स्त्री को इस बात की आज़ादी देता है कि वह उसी पुरुष के साथ यौन -संबन्ध स्थापित करे, जिसे वह प्यार करती है!यह उस पति से आज़ादी है, जो पत्नी की मर्ज़ी के विरुद्ध उसके साथ बार-बार बलात्कार करता है!अब जहाँ तक कविता जी की ‘पश्चिम की वकालत’ का सवाल है तो वे शायद नहीं जानतीं कि स्त्री आज भी सबसे ज़्यादा ग़ुलाम उन्हीं देशों में है क्यों कि उसे आज भी वहाँ ‘वस्तु’ समझा जाता है-मात्र एक देह!और सबसे अधिक बलात्कार की घटनाएं भी उन्हीं तथाकथित विकसित देशों में होती हैं!
      Yesterday at 15:27 · 


    • प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल 
      प्रश्न जायज लेकिन एक आम धारणा के तहत कुछ विचार .... 

      जहां गलत होता है वह अपवाद है। और उसमे सुधार एवं एक मत होने की आवश्यकता है। हमारी समस्या यह है कि हम प्रश्न पूछते है तो अंगुली उठाकर। अगर आज हम यह बात कर रहे है तो फिर कोई भी परिवार इससे अछूता नही है,परिवार का हर पुरुष सवालो के घेरे मे है। आज का महिला वर्ग अपने परिवार के सहयोग से [इसमे पिता भाई पति भी शामिल है ] आगे बढ़ रहा है [हो सकता है विरोध के साथ भी]..... उनके उत्थान मे पुरुष वर्ग का भी उतना हाथ है। 
      संकीर्ण मानसिकता मे सुधार और अपवादो को खतम करने का एक साथ प्रयास होना चाहिए ना कि पुरुष या महिला बन कर करे या सोचे तो बहुत कुछ बदला जा सकता है..... इसी भाव को लेकर एक रचना लिखी थी, भाव को समझिए 


      मैं अबला हूँ
      सदियो से हारती आई हूँ
      यही हम कहते आये है।

      मुझे हर पल कोसा गया
      मेरे अर्थ को निर्थक किया
      यही हम कहते आये है।

      वेदना ही मेरा अस्तित्व है
      हर पल मुझ पर जुल्म हुये
      यही हम कहते आये है।

      दुर्गा हो या पार्वती
      गाते सब मेरी आरती
      कहो कौन जीता कौन हारा?

      सीता हो या सावित्री
      पतिव्रता की है हम निशानी
      कहो कौन जीता कौन हारा?

      पीटी उषा हो या किरन बेदी
      देश का सम्मान हमने है बढाया
      कहो कौन जीता कौन हारा?

      इंदिरा हो या प्रभा पाटिल
      देश पर है राज किया
      कहो कौन जीता कौन हारा?

      हर युग की शान है नारी
      प्रेम त्याग सम्मान का अर्थ हमसे बनता
      कहो कौन जीता कौन हारा?

      आज हम क्यो रोये रोना
      स्वयं तैयार हमे है होना
      फिर देखे कौन जीता कौन हारा?

      कसूरवार है जो नर नारी
      उनको है सीख सिखानी
      फिर देखे कौन जीता कौन हारा?

      दोष क्यो समाज को दे
      अपने अधिकार का हम प्रयोग करे
      फिर देखे कौन जीता कौन हारा?

      सदियो से सश्क्त है नारी
      नर से करे न हम अंतर भारी
      फिर देखे कौन जीता कौन हारा?

      चले साथ हम नर और नारी
      सच्चे मन से निभाये अपनी जिम्मेदारी
      फिर देखे कौन जीता कौन हारा?

      हर एक को शिक्षा और स्वास्थ्य मिले
      भूख और गरीबी का नामो निशान मिटे
      फिर देखो केवल हिन्दुस्तान जीतेगा।

      -प्रतिबिम्ब बड़थ्वाल
      23 hours ago ·  ·  1 person


    • Sundar Srijak bahut khoob!!!
      22 hours ago · 


    • Mohit Bansal 
      ‎@ Priya Dubey, Anant alok, Kavita Chachi ji, Anita Kapoor, Leena Malhotra...........


      plz. reply to following points:
      1. Is the dressing sense of a lady same as in front of her husband & as in front of her brother/ father ?




      it is rightly said that her dressing sense clearly defines the treatment she is demanding from the other person.
      will a lady wear a burka in front of her husband in her bedroom ?



      or 
      will she appear in nighty or bikini in public place in front of strangers/ outsiders ?

      2. Further there should be a level playing field for both girls and boys. a male is deemed guilty even by accusation.



      glaring eg is that of sec 376 IPC & sec 498B IPC.
      plz. here i mean to say that it is mis utilization of these two sections which is hampering our society like any thing.
      many a girls/ ladies have misused these sections by considering the same as their ABSOLUTE PRIVILEDGE 

      plz. i'm not against any of the gals / ladies, as i do respect them a lot as they are like my mother/ sister/ daughter ?

      but my only question to all my mothers/ sisters/ daughters, is that if life of a gal is valuable, won't the life of a boy deserve any value.

      if a gal looses her dignity by such incidences, A BOY ALSO LOOSES THE SAME & THAT TOO WITH A MUCH HIGHER RATE, IN CASE OF FALSE ACCUSATION.

      againsaid, i'm not against punishing the guilty, 
      PUNISH THE GUILTY TO THE HARSHEST POSSIBLE LEVEL
      BE SHE BE A GIRL
      OR 
      BE HE BE A BOY,

      BUT NOT THE INNOCENT ONES.
      AS it is not only the guy, but his entire circle comprising of every1 around him, which suffers because of such useless allegations....
      19 hours ago · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      ‎@ Rajendra Nath Tripathi जी, जिन देशों में सर्वाधिक बलात्कार की घटनाओं का जिक्र आपने किया है, उसका आधर जिन आंकड़ों से तय किया है आपने, वे आंकड़े ( मैं पहले भी लिख चुकी हूँ ) आपको इसलिए अधिक प्रतीत होते हैं क्योंकि दर्ज और गैर दर्ज का अन्तर है। 



       भारत में स्त्रियॉं के विरुद्ध/प्रति होने वाले अन्य अपराधों को छोड़ भी दिया जाए और मात्र बलात्कार की बात की जाए तो वास्तविकता का दस प्रतिशत भी किसी खाते में दर्ज बमुश्किल होता है। और यदि आंकड़ों पर ही चलना चाहें तो अभी अभी लगभग महीने भर की अवधि में आए उस सर्वेक्षण के आंकड़ों को क्या कहेंगे जिनके अनुसार विश्व के स्त्रियॉं के लिए सबसे खतरनाक तीन देशों की सूची में भारत भी सम्मिलित है। वैसे, भाई लोग विषयांतरण करने में या तो माहिर हैं या भटक जाते हैं या कुछ और ... कि वे स्त्री के पर्दों में बंधन की बात को नग्नता और उन्मुक्त संबंध , स्वच्छंदता और जाने कहाँ कहाँ तक घसीट कर ले जाते हैं।
      15 hours ago ·  ·  3 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      आपने पश्चिमी देशों में स्त्री की देह के प्रति अनाचार और बलात्कार का विषय उठाया है तो ज्ञात हो ( यह यद्यपि दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में अत्यंत न्यून है ) कि उसका कारण स्त्री के वस्त्र नहीं अपितु देह और दैहिक सम्बन्धो की मर्यादा, गरिमा और उज्ज्वलता के संस्कार का अभाव है; न कि हमारे समाजों की तरह स्त्री को हड़पने के पुरुष के जन्मसिद्ध अधिकार का प्रतिफल।



       और हाँ, आपने मेरे वक्तव्यों को सही व पूरा पढ़ा होता तो स्पष्ट हो जाता कि मैं किस की वकालत कर रही हूँ। न आपने मध्यकाल से पूर्व के भारत की स्त्री की स्थिति की बात पर गौर फरमाया, न आपने महाराष्ट्र और दक्षिण का प्रसंग समझने लायक समझा।



       वैसे रोचक बात यह लगती है कि समाज का इतना बड़ा वर्ग यह जहमत उठाना नहीं चाहता कि स्त्री किन समाजों में, किन व्यक्तियों में, किस परिवेश में, कहाँ कहाँ, कब कब सहज अनुभव करती है और कब कब असहज व उत्पीड़ित। यह तो कोई स्त्री ही बेहतर बता सकती है न, किस देश का वातावरण किस देश और किस समाज का वातावरण किस समाज से बेहतर या स्वस्थ ( स्त्री उत्पीड़न के संदर्भ में) उसे लगता है। मैं भारत के 3-4 प्रान्तों के अतिरिक्त पूरे भारत में अलग अलग लंबी अवधि तक रह चुकी हूँ, पूर्वी और पश्चिमी देशों में भी रही हूँ, कई लाख स्त्रियॉं से उनके जीवन और अनुभव शेयर कर चुकी हूँ, स्त्री होने के नाते मेरे भी आँख कान इस विषय को समझते बूझते हैं, अतः कम से कम मेरे स्त्री होने का लाभ इस विषय के मेरे अनुभव को अधिक प्रामाणिकता देता है।
      14 hours ago ·  ·  4 people


    • Jasvinder Singh Madam Dr. Kavita Vachavnavi, It is well said that greatness of a country lies in how its people respect their women. I feel we should not forget our moral duty to protect and respect the women in our society. Thanks for initiating an interesting debate.With best wishes, Jasvinder Singh
      14 hours ago · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी 
      ‎@ मोहित, अच्छा लगा तुम्हारा ऐसी गंभीर चर्चा में कुछ बिन्दुओं को उठाना।



       ये सब प्रश्न यद्यपि बड़े अलग अलग और संख्या में अधिक प्रतीत होते हैं किन्तु संक्षेप में कहूँगी कि क्या कभी उन उजड्डों के बारे में भी यही विचार आते हैं जो नंगे अधनंगे, कच्छे या उपरना लपेटे सरे आम बस्तियों में, बाज़ारों में, स्टेशनों पर और जाने कहाँ कहाँ अपनी देह उघाड़े घूमते हैं।



       ध्यान देना कि यहाँ मूल विषय भी वही है जिसका तुम स्वयं समर्थन कर रहे हो कि पुरुष की कुदृष्टि से बचाव के लिए स्त्री को ढाँपते चले जाने और पर्दों में लपेट कर रखने से बेहतर क्या पुरुष को प्र-शिक्षित किए जाने की आवश्यकता नहीं है ?



       और हाँ जो प्रश्न तुमने स्त्री के संदर्भ में उठाए हैं वे केवल स्त्री पर ही लागू क्यों होते हैं? यदि पुरुष को परिवार और समाज के सामने पहने जाने वाले वस्त्रों और पत्नी के सामने पहने जाने वाले वस्त्रों में अंतर की आवशयकता नहीं है तो स्त्री को क्यों है ? क्या स्त्री के लिए भी ऐसे वस्त्रों का प्रावधान नहीं होना चाहिए, जिन्हें वह पुरुष के समान सब जगह सुविधा से प्रयोग करती रह सके? वैसे परिधान पर ऊपर एक बहुत अच्छा विचार आ चुका है, उसे दोहराने की आवश्यकता नहीं है।
      14 hours ago ·  ·  2 people

    • डॉ. कविता वाचक्नवी और सौ बातों की एक बात यह है कि वस्तुतः जो पुरुष प्रधान पीढ़ियाँ अपने उच्छृंखल आचरण द्वारा अपनी पुरुष संतानों को सही संस्कार नहीं दे सकीं , उन्हें जब समाज में इसके दुष्परिणाम दीखने शुरू हुए/ होते हैं/ होते आए, तब वे किस मुँह से अपनी उन उच्छृंखल संतानों से वैसी उच्छृंखलता न करने की बात कहते ? सो, सब से सरल मार्ग उन विपत्तियों से बचने का यही निकाला गया कि स्त्री ही पर्दों में लिपट/लपेट दी जाए।
      14 hours ago ·  ·  3 people


    • Maitreyi Nachuri 
      मुझे अगर पता होता की यहाँ मेरे विचार व्यक्त करने से सारे आन्ध्र संस्कृति और चरित्र पर सुन्दर जी का आक्षेप सुनना पड़ेगा तो दूर ही रहती. आप किस बहु विवाह और स्वतंत्र सम्बन्ध की बात कर रहे हैं जिसके लिए आन्ध्र पर ऊँगली उठा रहे हैं. आज तक सोचते थे की दक्षिण प्रांत तो महिला साक्षरता, ग्रामीण बैंकों में स्त्री स्वाधिकार आदि के लिए प्रसिद्द हैं . मैं रोज़ मर्रा के भाग दौड़ वाले परिवेश में महिलाओं की कठिनाईयों की बात कर रही थी , ना की स्त्री उद्धार /स्वछंदता की. आप सलूट वाल्क की बात कर रहे हैं, हम रेगुलर वाल्क की बात कर रहे हैं. इतना डर क्यों हैं आपको कि महिलाओं की हर हरकत और चाल पे क्या यह नज़र रखा जाए की वह परिधि मैं हैं या नहीं ? उसके मामूली वाल्क कब सलूट वाल्क बन जांए यह भय लगता है आप के मन में घर कर गया है. मातृशक्ति पर थोडा विशवास और बढ़ाना पड़ेगा आपको. जो स्त्री आपके आदर्श नारी के परिभाषा / रूपरेखा के अनुकूल न हो वो भी उसी मातृशक्ति की प्रतिनिधि हैं और उतने ही आदर की अधिकारिणी है. खुला हो या ना हो इस से कोई फरक नहीं पड़ता. लेकिन हाँ यह भी है, मैं तो दक्षिण से हूँ , अक्का महादेवी और वेमन जैसे सरफिरे संतों के देश से, गांधार के घाज़ी/घज्नियों के आक्रमणों से कोसों दूर.अगर यह संत खुलेपन के खिलाफ नहीं थे तो हम क्या चीज़ हैं? आप अलग सोच रखते होंगे,आपको पूरा हक़ है अपने विचार रखने का . आप इरान के मोरल पोलिसे से काफी बेहतर हैं.
      12 hours ago ·  ·  4 people


    • Maitreyi Nachuri Sorry Kavita ji thak gaye honge itne comments se, yeh aakhri tha I promise, :-) I am done.
      12 hours ago · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी Maitreyi Nachuri जी, आपकी टिप्पणियों से मैं कतई नहीं थकी हूँ, अपितु बहुत अच्छा लग रहा है कि आपने अपने अनुभवों व तथ्यों से हम सब को परिचित करवाया। आपके विचारों का सदा स्वागत है।
      5 hours ago · 

    • डॉ. कविता वाचक्नवी Maitreyi Nachuri और हाँ, अभी तक आपके पिताजी से ही परिचय था, अब इस बहाने उनकी बेटी से भी हो गया। :)
      5 hours ago · 


    • Buddhi Lal Pal SAHI HAI
      32 minutes ago · 


    • Alok Khare some how agree!
      Friday at 06:49 · 

Related Posts with Thumbnails