रविवार, 31 अगस्त 2008

स्त्रीविमर्श: एकालाप : कई नाम दिए उन्होंने मुझे

6 टिप्पणियाँ




एकालाप -








कई नाम दिए उन्होंने मुझे









उन्होंने मुझे
एक नाम दिया - माँ
और अपने लिए सुरक्षित कर लीं
बहुत सारी स्वतंत्रताएँ
दुहने को ज़मीन की तरह मुझे
और उपेक्षित छोड़ देने की




*




उन्होंने मुझे
दूसरा नाम दिया - बहन
और अपने लिए सुरक्षित कर लिए
बहुत सारे अधिकार
मेरा अधिकार हड़पने के
और उपेक्षित छोड़ देने के .



*




उन्होंने मुझे
तीसरा नाम दिया - पत्नी
और अपने लिए सुरक्षित कर लिया
दुनिया भर का प्रभुत्व और वर्चस्व
मेरा सर्वस्व हरण करने को
और उपेक्षित छोड़ देने को।



*




उन्होंने मुझे
चौथा नाम दिया - बेटी
और अपने लिए सुरक्षित कर लीं
स्वर्ग की सीढियां, करके कन्यादान
बाँध कर पराये खूंटे पर
अरक्षित मुझे।



*


उन्होंने मुझे
एक और नाम दिया - वेश्या
और आरक्षित कर ली अपने लिए
भूमिका पतितपावन, उद्धारक और मसीहा की
धकेलते रहने को बार बार
मुझे उनकी अपनी वासना के नरक में .......




-ऋषभ देव शर्मा





*************************************************





सोमवार, 25 अगस्त 2008

नॉबेल ग्रहीता डोरिस लेसिंग से चर्चा : woman's hour BBC

3 टिप्पणियाँ




अभी मुझे सुश्री डोरिस के जनसंपर्क अधिकारी Jan का एक मेल प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने विश्व प्रसिद्ध, स्त्री विषयक लेखन में निष्णात नॉबेल ग्रहीता डोरिस लेसिंग से उनकी ख्यातिप्राप्त पुस्तक The Golden Notebook,
पर बी.बी.सी. के कार्यक्रम में हुई चर्चा का उल्लेख किया है।

आप सभी भी इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ ले सकते हैं. नीचे दिए लिंक पर जा कर Listen to this item पर क्लिक कर के इसे सुना जा सकता है.





BBC4 Radio program about The Golden Notebook:

http://www.bbc.co.uk/radio4/womanshour/01/2008_35_mon.shtml

Including an interview with Doris Lessing and a dramatization of The Golden Notebook.
Related Posts with Thumbnails